Saudi Arabia Ramadan: रमजान के महीने में सऊदी अरब में कुछ ऐसा हड़कंप मचा है जिसकी किसी को उम्मीद तक नहीं थी। प्रिंस सलमान के आदेश से सऊदी अरब (Saudi Arabia Ramadan) में अवैध रूप से रह रहे लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। अब तक रमजान से पहले 23 हजार से अधिक लोगों को सऊदी अरब की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सऊदी के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि 59,721 लोग सऊदी अरब में घुसपैठ करके अवैध रूप से रह रहे हैं। रमजान के महीने में सऊदी हुकूमत ने ऐसे 23,040 लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिना किसी लीगल दस्तावेज के अरब में रह रहे हैं। चौंकाने वाली बात है कि 4,690 महिलाओं को भी इस अभियान में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: UAE Ramadan 2024: दुबई में क्या है सेहरी इफ्तार का टाइम, भारत से है कितना अलग!
रमजान की शुरूआत अरब में 10 मार्च को हुई है। रमजान से ठीक पहले ही मोहम्मद बिन सलमान ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बना ली थी। सूत्रों की माने तो 29 फरवरी से 6 मार्च के बीच सऊदी अरब में अवैध रूप से रह रहे हजारों लोगों की गिरफ्तारियां की गई।
अरब के आंतरिक मंत्रालय की माने तो इन लोगों में देश के रेजीडेंसी सिस्टम के 12,951, सीमा सुरक्षा नियमों के 6,592, और श्रम कानूनों का नियम तोड़ने वाले 3,497 लोग शामिल हैं। सऊदी अरब के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, साल 2021 के बाद घुसपैठियों का यह आंकड़ा होश उड़ा देने वाला है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2021 में कुल 19,812 घुसपैठियों की गिरफ्तारी की गई थी।
यह भी पढ़ें: Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर सेहरी इफ्तार टाइम 14 मार्च 2024, तीसरी सेहरी कब होगी!
सऊदी अरब के मंत्रालय ने कहा कि जो लोग घुसपैठियों की मदद करेंगे, उनको 15 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है। सऊदी अरब ने यह कार्रवाई पाकीजा रमजान महीना शुरू होने से पहले ही शुरु कर दी थी। हालांकि अब वहां पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 10 मार्च 2024 को चांद दिखने के बाद सऊदी अरब में रमजान के रोजे शुरू हो गए हैं। अवैध लोगों की वजह से अरब के लोकल लोग आए दिन परेशानी का शिकार होते थे।
बताया जाता है कि इन घुसपैठियों में में ज्यादातर ऐसे लोग हैं, जिनका वीजा खत्म हो गया था, लेकिन उसके बावजूद ये बिना किसी लीगल दस्तावेज के अवैध रूप से चोरी छुपे अरब में रह रहे हैं। कई लोग पर्यटन वीजा पर Saudi Arabia में दाखित होते हैं, बाद में यहीं पर नौकरी करने लग जाते हैं। प्रिंस सलमान की हालांकि इस कदम को लेकर कई देशों में आलोचना भी हो रही है। लेकिन कुल मिलाकर अपने देश को महफूज बनाने की MBS Saudi की ये कोशिश काबिले तारीफ है। भारत में रमजान 12 मार्च से शुरु हुआ है।
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…