दुनिया

Saudi Arabia US Delegation: मुस्लिम देश में यहूदी धर्मगुरू की बेइज्जती, टोपी उतारने को कहा!

Saudi Arabia US Delegation: माहे मुबारक रमज़ान का महीना चल रहा है। भारत में आज तीसरा रोजा है। वही सऊदी अरब में आज चौथा रमजान है। सऊदी अरब इन दिनों अपनी उदारवादी नीतियों के चलते दुनिया भर में वाहवाही लूट रहा है। लेकिन इस बीच प्रिंस सलमान के इरादों पर पानी फेरती हुई एक सनसनीखेज घटना सामने आ गई है। दरअसल सऊदी अरब में एक यहूदी धर्मगुरु (Saudi Arabia US Delegation) का अपमान किया गया है। क्या है पूरी कहानी हम यहां बताने जा रहे हैं। घटना पर अभी तक सऊदी प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: Saudi Arabia Ramadan: रमजान में सऊदी अरब में मचा हड़कंप, हजारों महिलाएं हुई गिरफ्तार!

मुस्लिम देश में यहूदी धर्मगुरू की बेइज्जती
(Saudi Arabia US Delegation)

US कमीशन ऑन इंटरनेशनल फ्रीडम (USCIRF) का डेलिगेशन सऊदी अरब का दौरा करने आया हुआ था। इस दौरान ऐसी घटना हो गई कि दौरा बीच में ही छोड़कर US Delegation अमेरिका लौट गया है। इस डेलिगेशन के मुखिया यहूदी धर्मगुरू रब्बी अब्राहम कूपर थे। सऊदी अफसरों ने कूपर से एक हेरिटेज साइट पर यहूदियों की खास धार्मिक टोपी उतारने को बोला। इस पर US Delegation के सदस्य भड़क गये। दरअसल किप्पा यहूदियों की एक खास तरह की टोपी है जो उनकी धार्मिक पहचान है। जैसे सिखों के लिए पगड़ी है।

टोपी उतारने की ज़िद पर अड़े सऊदी अधिकारी

अमेरिकी डेलिगेशन ने सऊदी अफसरों को लाख समझाया कि ये धर्म की पहचान है। इसे उतारना सही नहीं है। लेकिन सऊदी अरब के अधिकारी नहीं माने, आखिरकार US Delegation के सभी सदस्य नाराज होकर वापस देश लौट गए। आपको बता दे कि USCIRF अमेरिकी सरकार को मजहबी मामलों में सलाह देने वाली संस्था है। हालांकि, यह अमेरिकी विदेश विभाग का कोई सरकारी हिस्सा नहीं है। लेकिन फिर भी इस घटना को लेकर अब तक सऊदी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: Ramadan and Ramzan: अरब में रमजान को रमदान क्यों बोलते हैं, मुसलमान जान लें क्या है सही!

प्रिंस सलमान की सोच अलग है

जहां एक और प्रिंस सलमान (MBS Saudi Arabia) दिन रात सऊदी अरब की इमेज बनाने में लगे हुए हैं। वही इस घटना के बाद से ही पूरी दुनिया में अरब का नाम खराब हो रहा है। क्राउन प्रिंस की नीति है कि अगले कुछ सालों में सऊदी अरब की इकोनोमी को तेल से हटाकर ट्यूरिज्म पर फोकस करना है।

अमेरिकी प्रतिक्रिया क्या है?

USCIRF की तरफ से सऊदी अरब में हुई इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया गया है। इसके मुताबिक दिरियाह हेरिटेज साइट पर ये हादसा हुआ। आपको बता दे कि यही वो जगह है, जो आधिकारिक तौर पर सऊदी रॉयल फैमिली की जन्मभूमि मानी जाती है। इस घटना के बाद सऊदी सरकार या उसके किसी अफसर ने अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। रमजान के महीने में मुस्लिम देश में हुई इस तरह की घटना नाकाबिले बर्दाश्त है। इस्लाम हर गैर मजहब को पूरा सम्मान देता है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: jaipur ramadan 2024jmbs saudi arabia newsmbs saudi arabia ramadan rules 2024morning news india ramadan newsRamadan 2024 Calendarramadan ramzan differenceSAUDI arabia kippahsaudi arabia kippah controversy in hindiSaudi Arabia NewsSaudi Arabia Ramadansaudi arabia ramadan 2024saudi arabia ramadan 2024 restrictionsSaudi Arabia US Delegation:US delegation leaves Saudi ArabiaUS Jewish Rabbi Abraham Cooper Kippah ControversyUS कमीशन ऑन इंटरनेशनल फ्रीडमUSCIRF Saudi arabiaअरब देशों में रमजानअरब न्यूज हिंदीआज का सेहरी टाइमकतर रमजानकिप्पा दिरियाह सऊदी अरबकुवैत रमजानखाड़ी देशों में रमजान 2024घुसपैठियों की मदद करने पर होगी जेल सऊदी अरबजयपुर में रमजान 2024जयपुर सेहरी इफ्तार टाइमभारत में रमजान 2024मुस्लिम देश में यहूदी धर्मगुरू की बेइज्जतीरब्बी अब्राहम कूपर विवाद 2024रमजान में बीवी को चूमनारमजान में हमबिस्तरी करना कैसा हैसऊदी अरब में यहूदी अधिकारी की टोपी पर क्यों हो गया बवालसऊदी अरब यहूदी विवादसऊदी अरब रमजान न्यूजसऊदी अरब विदेश मंत्रालय रमजानसऊदी ने यहूदी धर्मगुरू से टोपी उतारने को कहा

Recent Posts

सीएम बनते ही Atishi ने दिखाए तेवर, केजरीवाल के उड़े होश

CM Atishi News : अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi )…

5 घंटे ago

भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, तो बेलग्रेड शांति समझौता सम्पन्न हुआ

Aaj Ka Itihas 23 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

9 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 22 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

9 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024- जयपुर में 22 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 22 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

9 घंटे ago

Top 10 Big News of 22 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 22 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

10 घंटे ago