दुनिया

अब मिनरल वाटर बोतल से मिनटों में बनेंगे हीरे, खर्चा कुछ नहीं, कीमत लाखों में

हीरे अनमोल होते हैं। ये इतने कठोर और मजबूत होते हैं कि Diamond को दुनिया में सबसे कठोर पदार्थ माना जा रहा है। अपनी खूबसूरती और क्वालिटीज के चलते डायमंड्स काफी महंगे भी होते हैं। लेकिन अब आप बिना ज्यादा कुछ खर्च किए किसी लैब में जाकर भी हीरा बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ तामझाम नहीं चाहिए होगा बल्कि मिनरल वाटर की एक बोतल भी काफी रहेगी।

क्या है पूरा मामला

जब कार्बन (सामान्य भाषा में कोयला) लंबे समय तक जमीन में काफी गहराई पर लाखों सालों तक दबा रहता है तो वहां के जबरदस्त प्रेशर और हीट से डायमंड में बदल जाता है। नेचुरल हीरे बनाने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं है बल्कि लाखों सालों का इंतजार करना ही होगा। इसी वजह से हीरे इतने अधिक महंगे होते हैं।

यह भी पढ़ें: Spiders on Mars: मंगल ग्रह पर दिखी हजारों मकड़ियां, वैज्ञानिकों ने जारी की फोटोज

अब लैब में बनने लगे हैं हीरे

अत्यधिक उपयोगी और महंगे होने के कारण वैज्ञानिकों ने इसे लैब में बनाने का प्रयास शुरू किया। कई तकनीकें भी मार्केट में आई जिनकी सहायता से अब कार्बन के मोलेक्यूल को हीरों में बदला जा रहा है। हाल ही वैज्ञानिकों ने हीरा बनाने के लिए एक बिल्कुल नई तकनीक खोजी है। इस तकनीक में प्लास्टिक पर लेजर किरणों का प्रयोग कर उसे हीरे में बदला जाता है।

इस खोज की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस पद्धति में हीरा बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। बल्कि मिनरल पानी की बोतल या फूड पैकेजिंग वाला प्लास्टिक भी काम में ले सकते हैं। इसमें लेजर बीम्स की मदद से कंट्रोल्ड ब्लास्ट करवाया जाता है जिससे नैनो डायमंड बनाए जा सकते हैं। आगे चलकर इस पद्धति से बड़ी हीरे भी बनाए जा सकेंगे। इस पद्धति में डायमंड बनाने के लिए ज्यादा समय और खर्चा भी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें: NASA ने चंद्रमा पर बना डाली लाइब्रेरी, लाखों किताबें और हजारों गाने भी मिलेंगे

सिर्फ ज्वैलरी में ही नहीं, टेक्नोलॉजी में भी काम आते हैं हीरे

डायमंड्स की डिमांड केवल ज्वैलरी इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी में भी इसे जमकर यूज किया जाता है। आज इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में डायमंड को जमकर यूज किया जाता है। आने वाले समय में हीरों का प्रयोग डेटा स्टोरेज के रूप में भी किया जाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार एक छोटे से हीरे में कई TB डेटा स्टोर किया जा सकता है।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

10 मिन ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

19 मिन ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

2 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago