दुनिया

Solar Eclipse Eid 2024 : ईद के चांद पर सूर्य ग्रहण ने लगाया ग्रहण, अरब देश हुए हैरान परेशान

Solar Eclipse Eid 2024 : अलविदा माहे रमजान की घड़ी नजदीक आ चुकी है। भारत में आज 8 अप्रैल को 28वां रोजा है जबकि अरब देशों में आज 29वां रोजा है। आज सूर्य ग्रहण भी है। वैसे तो मुसलमान सूर्य ग्रहण में नहीं मानते हैं। लेकिन 2024 का ये सूर्य ग्रहण इस्लाम को भी प्रभावित करने वाला हैं। जी हां, इस बार सूर्यग्रहण (Solar Eclipse Eid 2024) की वजह से ईद का चांद नजर आने में दिक्कत आ सकती है। क्योंकि आज की शाम सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आने की संभावना है। लेकिन सूर्य ग्रहण से ईद का चांद नजर आने में परेशानी हो सकती है। 2017 के बाद पहली बार पूर्ण सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं रमजान में सूर्य ग्रहण होने की वजह से ईद का चांद कब नजर आएगा।

यह भी पढ़ें : Saudi Arabia Eid 2024 Date : अरब में ईद इस दिन मनाई जाएगी, भारत में एक दिन बाद क्यों मनेगी ?

क्या है सूर्य ग्रहण और ईद का मामला?

इस साल का सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Eid 2024) आज यानी 8 अप्रैल को लग चुका है। आज रमजान का भारत में 28वां रोजा है जबकि खाड़ी देशों में 29वां रोजा है। चूंकि NASA के अनुसार इस साल पूर्ण सू्र्य ग्रहण होगा लेकिन सारी दुनिया में नजर नहीं आएगा। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के कुछ इलाकों में इस साल पू्र्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। नासा के मुताबिक ये ग्रहण 4 मिनट 28 सेकंड का होगा इसके बाद धीरे-धीरे सूरज का कुछ हिस्सा दिखने लगेगा। आज शाम को ही अरब देशों में ईद का चांद देखा जाएगा, ऐसे में ग्रहण की वजह से ईद के चांद दिखने में देरी हो सकती है।

ईद का चांद कब दिखेगा?

इस साल का सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Eid 2024) मुसलमानों के लिए भी महत्व रख रहा है। क्योकि इस साल सूर्य ग्रहण रमजान के आखिरी हिस्से में आया है। अमीरात एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन ने बताया शव्वाल महीने का चांद आज 8 अप्रैल को UAE के समय अनुसार 10:22 मिनट सू्र्य ग्रहण के साथ निकल सकता है। यानी ईद का चांद ग्रहण की वजह से अरब देशों में आज रात को काफी देरी से दिख सकता है। या फिर हो सकता है ग्रहण की वजह से चांद नजर ही न आए। ऐसे में अरब के शेख हैरान और परेशान है।

यह भी पढ़ें : Solar Eclipse Eid: मुस्लिमों को झटका देगा सूर्य ग्रहण, रमजान में बड़ा उलटफेर!

चांद पर निर्भर होगी ईद

ईद अल फितर की तारीख शव्वाल का चांद (Eid Moon Sighting ) के दिखने पर निर्भर करती है। अरब यूनियन फॉर स्पेस साइंसेज एंड एस्ट्रोनॉमिकल साइंसेज के सदस्य इब्राहिम अल जारवान ने बताया कि उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जाएगा, लेकिन अरब में ऐसा नहीं होने की वजह से अगर अरब के किसी भी इलाके में चांद नजर आया तो ईद 9 अप्रैल को मनाई जा सकती है। यानी भारत में 10 अप्रैल को भी ईद हो सकती है। लेकिन फिलहाल तो ग्रहण की वजह से ईद के चांद पर ग्रहण लग गया है। वैसे भी ईद का चांद अपने नजर न आने के लिए मुहावरों में मशहूर है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

9 मिन ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

1 घंटा ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

2 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

4 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

4 घंटे ago