दुनिया

Solar Eclipse : सूर्य ग्रहण का अनुमान नहीं लगा पाए 2 ज्योतिषि तो मिली मौत की सजा, आज दिन में छा जाएगा अंधेरा, दिखेगा ईद का चांद

जयपुर। आज के दिन ऐसा संयोग बन रहा है कि दिन में सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगा रहा है वहीं जिसके चलते दोपहर में अंधेरा छा जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आने वाला है। आज सुबह 11 बजे मैक्सिको में अंधेरा छा रहा है। यह साल का पहला ओर पूर्ण सूर्य ग्रहण है। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण का असर मैक्सिको के साथ ही अमेरिका में भी दिखेगा। यहां पर कम से कम 12 राज्यों में करीब 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिन में अंधेरा रहने वाला है।

अमेरिका में रिहा किए जा रहे कैदी

अमेरिका में सूर्य ग्रहण को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि न्यूयॉर्क शहर में 6 कैदियों को इसे देखने के लिए रिहा किया गया है। इन कैदियों ने अर्जी दी थी कि उनको ग्रहण देखने दिया जाए। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में सूर्य ग्रहण को लेकर 13 हजार करोड़ रुपए का बिजनेस होने की संभावना है। वहीं, सूर्य ग्रहण के रास्ते में पड़ने वाले विमानों में टिकट की मांग 1500% तक बढ़ गई। आपको बता दें कि इससे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण 7 साल पहले 2017 में लगा था उस समय 2 मिनट तक दिन में अंधेरा छा गया था।

सूर्य ग्रहण ने 2600 साल पहले रुकवाया था युद्ध

आज लगभग 2,622 साल पहले 28 मई 585 ईसा पूर्व की बात है। जब तुर्किये में हेलिस नदी के किनारे मेडेस और लिडिया नाम के 2 ताकतवर साम्राज्यों के बीच युद्ध छिड़ गया था। ग्रीक इतिहासकार हीरोडोटस के अनुसार मेडेस के राजा ने कुछ शिकारियों का अपमान कर दिया था जिसका बदला लेने के लिए शिकारियों ने राजा के बेटे की हत्या कर दी और भागकर पड़ोसी साम्राज्य लिडिया में पनाह ले ली। इसके बाद जब मेडेस के राजा ने अपने बेटे के हत्यारों को लौटाने को कहा तो लिडिया के राजा ने मना कर दिया। ​बस फिर क्या था मेडेस ने नाराज होकर लिडिया के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया। यह युद्ध 6 साल तक चला और रुकने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद एक दिन दोनों राजाओं की सेनाएं युद्ध कर रही थी तब अचानक दिन में ही अंधेरा छाने लगा। जो कि एक पूर्ण सूर्य ग्रहण था। यह बदलाव को देखकर मेडेस और लिडियंस हैरान रह गए और उसी दिन युद्ध रोकने का फैसला कर लिया।

यह भी पढ़ें: Solar Eclipse Eid: मुस्लिमों को झटका देगा सूर्य ग्रहण, रमजान में बड़ा उलटफेर!

सूर्य ग्रहण का अनुमान नहीं लगाने पर 2 ज्योतिषियों मिली मौत की सजा

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार आज 4156 साल पहले 22 अक्टूबर 2134 ईसा पूर्व चीन में 2 ज्योतिषियों को इसलिए मौत की सजा दी गई थी क्योंकि वो सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी करने में नाकामयाब रहे थे। उस समय चीन में मान्यता थी कि सूर्य ग्रहण के दिन राजा की मौत हो जाती है। इसलिए ग्रहण की जानकारी देने के लिए महल में 2 ज्योतिषी रखे जाते थे।

सूर्य ग्रहण के 100 दिन बाद मर जाता है राजा

मेसोपोटेमिया में एक ऐसी ही मान्यता था कि सूर्य ग्रहण लगने के 100 दिन भीतर राजा मार जाएगा। इस वजह से राजा मौत से बचने के लिए कुछ समय तक महल से भाग जाता था और दूर दराज के क्षेत्रों में किसान का भेष बनाकर रहता था। इन 100 दिनों तक राजा की गद्दी पर किसी अपराधी को रखता था जिससें कि मौत आए तो वो अपराधी मारा जाए। हालांकि, एक बार कुछ उलटा हो गया। आज 3,872 साल पहले 1850 ईसा पूर्व किसान बने राजा की मौत हो गई तो अपराधी ही राजा की गद्दी पर कायम रहा।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

1 घंटा ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

1 घंटा ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

2 घंटे ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

3 घंटे ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago