मोबाइल हैकिंग की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। बहुत से अनाधिकृत ऐप ऐसे हैं। जो जानकारियों को चुराने और हैक करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में गूगल ने प्ले स्टोर में एक संदिग्ध ऐप पाया है। यह ऐप यूजर की जानकारियों को चुराने और अटैकर्स के सर्वर पर अपलोड करने का काम कर रहा है।
ऐसे में अगर आप भी गूगल प्ले स्टोर से प्ले प्रोटेक्ट की सिक्योरिटी के साथ अपने स्मार्टफोन में एप्स को डाउनलोड कर लेते हैं। तब यह नया अपडेट आपको चौंका सकता है। क्योंकि हाल में ही प्ले स्टोर पर एक संदिग्ध ऐप पाया गया है।
गूगल प्ले स्टोर पर संदिग्ध ऐप कौन सा है?
ESET researchers, ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। जिसमें इस ऐप का नाम irecorder बताया गया है। इस ऐप को सबसे पहले 2019 में प्ले स्टोर पर जोड़ा गया था। उस दौरान ऐप में यूजर की सिक्योरिटी को लेकर किसी तरह के खतरे की पहचान नहीं हुई थी। ठीक 1 साल बाद एक यूजर की जानकारियों को लीक करने वाले खतरे के साथ यह उजागर हुआ।
इस समय वे यूजर्स जिन्होंने इस ऐप को अगस्त 2022 में पहली बार डाउनलोड किया या अपडेट किया है। उनके लिए यह एक बड़ा खतरा है। इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ऐप फोन माइक का इस्तेमाल कर अलग आवाजों को रिकॉर्ड करने का काम कर रहा है। तथा इन रिकॉर्डिंग्स को अटैकर्स के सर्वर पर अपलोड भी किया जा रहा है। ऐसे में तुरंत अलर्ट होने की जरूरत है।
जिन यूजर्स के डिवाइस में यह ऐप है। उन्हे तुरंत इसे डिलीट करने की सलाह दी गई है। आपको बता दें, गूगल खुद अपने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए गूगल प्ले स्टोर पर प्ले प्रोटेक्ट का फीचर देता है। ऐसे में गूगल ऐप के लिए यह चौंकाने वाली जानकारी हो सकती है। इस ऐप को गूगल ने यूजर्स की सुरक्षा के लिए प्ले स्टोर से हटा लिया है। इस ऐप का नाम( Trojan- infected- Android- app)
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…