दुनिया

मुस्लिम देश ने ही कर दिया हिजाब को बैन, पहना तो लगेगा 4.5 लाख तक का जुर्माना

मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान हिजाब को पूरी तरह से बैन करने की तैयारी में जुटा हुआ है। देश की संसद ने 19 जून को हिजाब पर प्रतिबंध का कानून पास करते हुए दो नए नियम भी लागू किए हैं। इन नियमों के अनुसार ईद-उल-फितुर तथा बकरीद के दौरान बच्चे उत्सव में भाग नहीं ले पाएंगे।

क्यों खास है संसद का यह कानून

ताजिकिस्तान की कुल 96 फीसदी आबादी मुस्लिम है। मुस्लिम आबादी बहुल देश ताजिकिस्तान में लंबे समय से हिजाब पर पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही थी। सरकारी अधिकारियों के अनुसार खाड़ी देशों की देखादेखी बहुत से लोग इस्लामिक ड्रेस तथा हिजाब पहनने लगे थे तथा इससे जुड़े नियमों का पालन कर रहे थे। इसके चलते देश में कट्टरपंथ बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने जरूरी कदम उठाने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें: बज गया World War 3 का सायरन! हरकत में आई भारत, चीन, रूस और US की आर्मी

महिलाओं से की ताजिक कपड़े पहनने की अपील, पुरुषों की दाढ़ी भी कटवाई

देश की सरकार ने हिजाब तथा दूसरी इस्लामिक ड्रेसेज को विदेशी बताते हुए देश की संस्कृति को बनाए रखने की अपील की है। वर्ष 2018 में एक गाइडबुक भी जारी की गई थी जिसमें महिलाओं से देश की राष्ट्रीय ड्रेस पहनने का आह्वान किया गया था। इसके साथ ही पुरुषों द्वारा दाढ़ी रखने पर भी रोक लगाई गई। लंबे समय से पुलिस द्वारा पुरुषों को रोककर उनकी दाढ़ी जबरदस्ती कटवाई गई।

यह भी पढ़ें: हर दिन शराब पीने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स की हुई मौत,इन 5 चीजों से 114 साल तक रहा जिंदा

नियम तोड़ा तो लगेगा जुर्माना

देश के अधिकारियों ने बताया कि नए कानून में हिजाब या अन्य इस्लामिक ड्रेस पहनने पर जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है। यदि कोई व्यक्ति इस्लामिक ड्रेस पहने पाया गया तो उस पर 7920 ताजिक सोमोनी (भारतीय मुद्रा में लगभग 61 हजार रुपए) का जुर्माना लगेगा। इसी तरह कंपनियां द्वारा उल्लंघन किए जाने पर 39500 ताजिक सोमोनी (भारतीय मुद्रा में करीब 3,07,000 रुपए) का जुर्माना लगेगा।

सबसे ज्यादा जुर्माना धार्मिक और सरकारी अधिकारियों पर लगाया गया है। नियम तोड़ने पर उन पर 54 हजार से 58 हजार ताजिक सोमोनी (भारतीय मुद्रा में 4,20,000 रुपए से लेकर 4,48,000 रुपए तक) का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Morning News India

Recent Posts

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

23 मिन ago

बीजेपी का नया दाव, ऐसे बचाएगी उपचुनावों में साख

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान में जल्द ही 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले…

37 मिन ago

वक्फ बिल पर जीत गई मोदी सरकार, पसमांदा मुस्लिमों ने किया ऐसा खेल, ओवैसी के उड़े होश

जयपुर। भारत में Waqf Bill में संशोधन को लेकर JPC बनाई ​है जिसके पक्ष और…

1 घंटा ago

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

4 घंटे ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

5 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

6 घंटे ago