Categories: दुनिया

इस महिला को जरूरत से ज्यादा पानी पीना पड़ा भारी! वॉटर टॉक्सिसिटी से चली गई जान

  • ज्यादा पानी पीने से महिला की मौत
  • कैसे होती है वॉटर टॉक्सिसिटी 
  • एक साथ पानी के सेवन से बचें

 

पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। माना जाता है कि रोजाना 2-3 लीटर पानी पीने से हमारी आधी से भी ज्यादा बीमारियां खत्म हो जाती है। अगर हम रोजाना अधिक मात्रा में पानी पिएं तो बीमारी हमारे नजदीक भी नहीं आएगी। वहीं महिलाओं और लड़कियों को तो ग्लोइंग स्कीन के लिए पानी सबसे ज्यादा पीना चाहिए। वहीं एक ऐसा भी मामला सामने आया है जब ज्यादा पानी पीने से एक 35 साल की महिला की मौत हो गई। जरुरत से अधिक मात्रा में पानी पीना भी खतरनाक साबित होता हो सकता है।

 

यह भी पढ़े – अब राजस्थान हुआ 50 जिलों वाला राज्य, गहलोत सरकार ने बदल दिया इतना सबकुछ

 

पानी से महिला को था अधिक लगाव

ऐश्ले समर्स नाम की महिला को पानी से अधिक लगाव था। वह अपने पति और बच्चों के साथ वीकेंड पर ट्रिप पर गई हुई थी। इस दौरान उसे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगी और कुछ ही मिनटों में महिला ने बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए 2 लीटर पानी पी लिया। जहां आमतौर पर कई लोग पूरे दिन में 2 लीटर पानी पीते हैं वहीं उस महिला ने 20 मिनट में ही 2 लीटर पानी पी लिया। इसके बाद वह अचानक से गिर गई और अस्पताल में ले जाने के बाद उसने वहीं दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने बताया कि ऐश्ले की मौत का कारण वॉटर टॉक्सिसिटी है। 

 

यह भी पढ़े – हर घर तिरंगा अभियान शुरू, आप इतने रूपये देकर खरीद सकेंगे प्यारा झंडा

 

क्या होता है वॉटर टॉक्सिसिटी

वैसे तो पानी का अधिक सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ जाता है। जब कोई व्यक्ति जरुरत से ज्यादा पानी का सेवन करता है तो इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स खून में डाइल्यूट हो जाते हैं। इसके बाद व्यक्ति को उल्टी, सिरदर्द, कंफ्यूजन, थकान और मितली जैसे लक्षण होने लगते हैं। इसे ही वॉटर टॉक्सिसिटी कहा जाता है। इसलिए कभी भी एक साथ पानी नहीं पीना चाहिए। हमेशा धीरे-धीरे पानी का सेवन करना चाहिए। 
 

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago