केन्या में शुक्रवार शाम को एक ट्रक ने सड़क पर मौत का तांडव मचा दिया। यहां लोंडियानी में इस सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शिपिंग कंटेनर को ले जा रहा ट्रक बेकाबू हो सड़क से उतर गया। सड़क से उतरे ट्रक ने पहले मिनी बस को जोरदार टक्कर मारी फिर पैदल यात्रियों को रौंद दिया। यहा हादसा राजधानी नैरोबी से करीब 200 किमी दूर स्थित हाईवे पर हुआ।
स्थानीय पुलिस कमांडर के अनुसार ट्रक और बस का यह एक्सिडेन्ट केन्या की राजधानी के पास केरीचो और नाकुरु शहर के बीच हाईवे पर हुआ। हादसे में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और करीब 50 लोगों की जान चली गई। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि यहां मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
सड़क से उतर आई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यहां ट्रक हाईवे से उतर गया। जिसके बाद वो बस से जा टकराया। यही नहीं ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि आस पास के कई वाहनों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। वहां जा रहे पैदल लोगों को रौंदता हुआ वो आगे निकल गया।
दिल टूट गया…गवर्नर
केरिचो गवर्नर एरिक मुताई ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि मेरा दिल टूट गया है। केरीचो ने सोशलमीडिया पर कहा कि यह अंधकार का पल था। मेरी तरफ से उन सभी परिवारों के लिए संवेदना है जिनके प्रियजन इस हादसे में चल बसे।
Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…
Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…
Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…