UAE Eid Al Fitr Holiday : तमाम आलम में इस समय पाकीजा महीना रमजानुल मुबारक चल रहा है। खाड़ी देशों की बात करें तो वहां रमजान का चांद 10 मार्च को नजर आया था इसी वजह से 11 मार्च से रोजे शुरु हो गए थे। जबकि भारत में रमजान का चांद 11 मार्च को नजर आया था। आज भारत में 22वां तथा दुबई में 23वां रोजा है। ईद के ठीक एक हफ्ते पहले UAE सरकार ने अपने सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए ईद की लंबी छुट्टी (UAE Eid Al Fitr Holiday) का ऐलान कर दिया है। चूंकि वहां हमारे भारतीय भाई लोग काफी संख्या में रहते हैं तो वे इस बार ईद पर आराम से भारत आकर घर पर ईद मना सकेंगे। खाड़ी देशों में रहने वाले सभी भारतीय और गैर भारतीय मुसलमानों को टीम Morning News India की जानिब से ईद उल फित्र की एडवांस में तहे दिल से मुबारकबाद।
यह भी पढ़ें: UAE AED to INR: दुबई के 500 रुपये भारत में इतने होते हैं, जान लीजिए
संयुक्त अरब अमीरात की कैबिनेट में ईद-उल-फ़ित्र के मौके पर एक हफ्ते की लंबी छुट्टी का ऐलान किया गया है। अधिकारियों की माने तो यूएई के तमाम सरकारी कर्मचारियों के लिए ईद-उल-फितर की छुट्टियां सोमवार (8 अप्रैल 2024) से शुरू होकर रविवार (14 अप्रैल 2024) तक होगी। 15 अप्रैल से सभी काम पर लौट आएंगे। अब चूंकि 6 को शनिवार और 7 अप्रैल को इतवार है जो कि दुबई में आधिकारिक वीकएंड छुट्टी के दिन हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को ईद अल फितर मनाने के लिए पूरे 9 दिन की लंबी छुट्टी मिल गई है।
UAE में इस साल रमजान का महीना 10 मार्च को चांद दिखने पर 11 मार्च से शुरु हुआ है। अमीरात एस्ट्रोनॉमिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष इब्राहिम अल जारवान के अनुसार ईद या शव्वाल का चांद इस बार 9 अप्रैल को दिख सकता है। ऐसे में दुबई में ईद उल फित्र 10 अप्रैल (UAE Eid Al Fitr Holiday) को मनाई जा सकती है। वही भारत में ईद का चांद 10 को नजर आ सकता है तो यहां पर 11 अप्रैल 2024 को ईद मनाई जा सकती है। बाकी चांद की मर्जी वह जब दिखेगा तभी ईद होगी। वो मुहावरा तो आपने सुना ही होगा न ईद का चांद होना। ऐसे ही थोड़े बन गया ये। कुछ तो बात है ईद के चांद में जो वह सबको तरसाता है।
UAE में भारी तादाद में भारतीय रहते हैं। ऐसे में ईद पर 9 दिन की लंबी छुट्टी मिलने पर सबसे ज्यादा खुशी भारतीय तबके में हुई है। लोग भारत में अपने घर पर ईद मनाने की तैयारी में लगे है। हवाई जहाज के टिकट अभी से बुक होने लग गए हैं। दुबई में रहने वाले भारतीयों के पास इस बार घर की ईद मनाने का मौका है। हमारे जो भी भारतीय बंधु खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। उनके लिए हिंदी में ये जानकारी हम लेकर हाजिर हुए हैं। अपनी दुआओं में हमें भी हमेशा यूंही बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: UAE Ramadan 2024: दुबई में क्या है सेहरी इफ्तार का टाइम, भारत से है कितना अलग!
संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE में रमजान के महीने को काफी शानदार तरीके से मनाया जाता है। भारत से जुदा दुबई की ईद की कुछ अपनी ही परम्पराएं हैं। यूएई में रमजान की तैयारियां शाबान के महीने से ही शुरू हो जाती है। दुबई में ईद को स्थानीय अरबी लोग हग्ग अल-लैला के नाम से भी जानते हैं। ईद के दिन दुबई में बच्चे नए-नए कपडे पहनकर अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घर जाते हैं और नज्म गजल, शेरो शायरी कसीदे पढ़कर और कव्वाली सुनाकर ईद की खुशी मनाते हैं।
UAE और भारत के बीच समय का अंतर देखा जाए तो यह 1.5 घंटे का है। यानी कि भारत यूएई से 1.5 घंटे आगे चलता है। संयुक्त अरब अमीरात का समय क्षेत्र GMT +4:00 घंटे है, जबकि भारत का टाइम ज़ोन GMT +5:30 घंटे है। यही वजह है कि जब हमारे यहां मगरिब की अजान होती है मतलब इफ्तार का समय होता है, तब वहां असर की नमाज का वक्त होता है। तो कुल मिलाकर जयपुर में जब आप रोजा खोलते हैं, उसके डेढ़ घंटे बाद दुबई वाले इफ्तार करते हैं।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…