दुनिया

UAE News: दुबई के अलावा और क्या है यूएई में, शेखों की दुनिया का सच जान लीजिए

UAE News: दुबई का नाम आते ही जेहन में अमीर शेख, बड़ी बड़ी गगनचुंबी इमारतें और तेल के कुंए उतर आते हैं। दुनिया भर में संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE का नाम अमीर और समृद्धशाली देशों में लिया जाता है। एशिया के मध्य-पूर्व में स्थित यूएई केवल एक देश नहीं है बल्कि कई देशों का समूह हैं। तो चलिए United Arab Emirates यानी कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कौन-कौन से अमीरात देश हैं। आज आपको पूरी जानकारी देते हैं। कई लोग केवल दुबई को ही यूएई समझ लेते हैं। उनकी ये गलतफहमी भी आज दूर कर देते हैं।

यह भी पढ़ें:Shab-e-Meraj 2024: कुवैत कतर बहरीन जैसे खाड़ी देश ऐसे मनाते हैं मेराज की रात

शेखों की दुनिया का सच जान लीजिए

संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE एशिया के मध्य-पूर्व में स्थित 7 अमीर देशों का संगठन है। United Arab Emirates की राजधानी का नाम ‘अबू धाबी’ (Abu Dhabi) है। अमीरात ‘अरबी’ भाषा का एक लफ्ज़ हैं, जिसका मतलब राज्य या रियासत होता है। वही इन अमीरात के राजा को ‘अमीर’ कहा जाता है। यूएई यानी कि संयुक्त राज्य अमीरात में ‘दुबई’, ‘अबू धाबी’, ‘शारजाह’, ‘अजमान’, ‘रास अल खइमाह’ (Ras al Khaimah), ‘फुजैराह’ व ‘उम अल कुवैन’ यानी कुल सात अमीरात हैं। यही वजह है कि देश का नाम यूएई पड़ा।

यह भी पढ़ें:अयोध्या में नजर आएंगे इस्लाम के पांच स्तंभ

भारत से क्या है कनेक्शन?

यूएई खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा पैसे वाली जगह हैं। दुबई को तो आप जानते ही हैं। तेल के कुंए यहां की मुख्य संपदा है। इसके साथ ही भारत जैसे एशियाई देशों के लोग यहां काम करने के लिए सबसे ज्यादा आते हैं। दुबई में बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत हैं। भारतीय अभिनेता शाह रुख खान को दुबई ने अपना ब्रांड ऐंबेसेडर नियुक्त कर रखा है।

भौगोलिक लोकेशन

संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE एशिया के मध्य-पूर्व में स्थित एक देश है। यूएई की सीमाएँ सऊदी अरब, ओमान, क़तर और हिंद महासागर (Indian Ocean) से मिलती है। वहीं क्षेत्रफल की बात करे तो ये लगभग 83,600 वर्ग किलोमीटर है, जो दुनिया के भू-भाग में 0.12 % की हिस्सेदारी रखता है।

बोली और मुद्रा

संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा शहर अबू धाबी राजधानी होने के साथ-साथ देश का आर्थिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। संयुक्त अरब अमीरात की राजकीय भाषा ‘अरबी’ है, लेकिन यहाँ अन्य भाषाएँ भी मुख्य रूप से बोली जाती हैं। वहीं, UAE की राष्ट्रीय मुद्रा को ‘दिरहम’ (Dirham) कहा जाता है। एक दिरहम भारत के लगभग 22 रुपये के बराबर होता है।

Morning News India

Recent Posts

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

11 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

12 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

14 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

14 घंटे ago

Ganesh Chaturthi 2024: घर में लाएं ये 5 चीजें, बन जाएगे रंक से राजा, भर-भरकर खर्च करेंगे पैसा

Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…

14 घंटे ago

Sachin Pilot Birthday: वसुंधरा के गढ़ में पायलट का अनोखा सेलिब्रेशन, रच दिया नया इतिहास

Sachin Pilot Birthday Celebration : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 47 में…

15 घंटे ago