Categories: दुनिया

वर्चुअल गेम में हुआ लड़की के साथ गैंगरेप! दिमाग घुमा देगा पूरा मामला

 

UK Girl Virtually Gangrape In Metaverse Game: ब्रिटेन में 16 वर्षीय लड़की के साथ ऑनलाइन मेटावर्स गेम में कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार लड़की के वर्चुअल रियलिटी (वीआर) अवतार के साथ कथित तौर पर गैंगरेप हुआ है। 

 

गेम में घटी इस घटना के बाद लड़की बेहद ही परेशान है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार 16 वर्षीय लड़की एक इमर्सिव गेम में वर्चुअल रियलिटी (वीआर) हेडसेट का इस्तेमाल कर रही थी। गेम में खेल के दौरान उसके वीआर अवतार पर कई पुरुषों के अवतार ने सामूहिक हमला कर दिया। हमले में उसके अवतार के साथ यौन शोषण और सामूहिक बलात्कार किया गया। इस पूरे वर्चुअल घटनाक्रम के बाद लड़की पूरी तरह से परेशान हो चुकी है। 

 

यह भी पढ़े: श्री राम के पुत्र लव ने बसाया था पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर, जानें इसकी कहानी

 

मनोवैज्ञानिक तौर पर टूटी लड़की 

 

ब्रिटिश अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित लड़की को भले ही शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव से उसे क्षति हुई है।  इसलिए इस पूरे मसले को कानून प्रवर्तन द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। यूके के गृह सचिव जेम्स क्लेवरली ने भी इस पूरे मामले को गंभीर बताया है। 

 

जेम्स क्लेवरली ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को वास्तविक नहीं होने के रूप में खारिज करना आसान है। भले ही यह असली नहीं है लेकिन वर्चुअल दुनिया का पूरा मुद्दा ही यही है कि वे असली जैसे प्रतीत होते है। इसलिए हमें बच्ची के साथ हुई इस घटना को सावधानी से लेना चाहिए। 

 

यह भी पढ़े: दुनिया का सबसे बेकार हवाई अड्डा खरीद रहा भारत, मोदी मैजिक देख दुनिया हैरान

 

क्या होता है मेटावर्स

 

मेटावर्स एक वर्चुअल दुनिया है। यहां लोग असली में नहीं होते है। लेकिन उनके वर्चुअल अवतार होते है। मेटावर्स में हमारी दुनिया की तरह ही काम होते है। जब कोई यूजर मेटावर्स में साइन इन करता है, तो वह एक वर्चुअल दुनिया में प्रवेश कर जाता है। इस दुनिया में यूजर्स की खुद के वर्चुअल अवतार से मुलाकात होती है। ब्रिटेन में नाबालिग लड़की के साथ ऐसे ही वर्चुअल अवतार के लोगों ने गैंगरेप किया है, जिससे वह सदमे में है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

15 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

45 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

60 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago