जयपुर। रूस के हमले के बीच यूक्रेन की उप मंत्री भारत की यात्रा पर आ रही है। खबर है कि यूक्रेन की उप विदेश मंत्री इमिने दझापरोवा अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर आ रही हैं। यूक्रेन की मंत्री इमिने ऐसे समय पर में भारत आ रही हैं जब रूस के साथ भारत का व्यापार लगातार नए शिखर पर पहुंच गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस दौरान इमिने रूस के साथ चल रहे युद्ध पर अपना पक्ष रखेंगी। एक साल से ज्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में भारत ने अपना रूख न्यूट्रल रखा है।
पाकिस्तान कर रहा हथियार निर्यात
आपको बता दें कि इस समय यूक्रेन को पाकिस्तान बड़े पैमाने पर हथियारों का निर्यात करके मोटा पैसा कमा रहा है। जिस पर भारत ने की पैनी नजर है। भारत ने जोर देकर बार-बार कहा है कि शांति और बातचीत ही आगे बढ़ने का रास्ता है। यूक्रेन की मंत्री भारत के दो प्रमुख थिंक टैंक के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। भारत यूक्रेन को पिछले साल से ही मानवीय सहायता मुहैया करा रहा है। अब तक राहत सामग्री की 10 खेप भेजी जा चुकी है। इस सहायता में कई जरूरी दवाएं और मेडिकल उपकरण हैं।
यूक्रेन रख रहा भारत पर नजर
आपको बता दें कि यूक्रेन ने भारत से पिछले साल अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और अभी तक किसी नए राजदूत की नियुक्ति नहीं की है। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी से टेलिफोन पर बातचीत की थी। इस बीच भारत का दुश्मन पाकिस्तान यूक्रेन को पश्चिमी देशों के माध्यम से हथियार और गोला बारूद मुहैया कराकर खूब पैसा बना रहा है। भारत इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। इस सप्ताह भारत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में मतदान से दूर रहा था। इसमें युद्धापराधों की जांच को एक साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव था।
ये है यूक्रेन की कमजोरी
यदि ये प्रस्ताव किसी तरह से पास हो गया जिसमें 28 देशों ने प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। वहीं भारत समेत 17 देश इस प्रस्ताव से अनुपस्थित रहे। केवल दो देश ही इस प्रस्ताव से दूर रहे। पिछले दो सप्ताह में भारत ने कई शीर्ष रूसी अधिकारियों और मंत्रियों का स्वागत किया है। भारत और रूस ने एक लंबी अवधि का ऊर्जा समझौता किया है। वह भी तब जब दोनों देशों के बीच व्यापार 40 अरब डॉलर को पार कर गया है। यही नहीं पिछले दो सप्ताह में इस व्यापार को और ज्यादा बढ़ाने के लिए कई बैठकें हुई हैं। रूस के राष्ट्रपति ने अपनी नई विदेश नीति में भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…