Categories: दुनिया

सुरक्षा परिषद में बेटर रिप्रजेंटेटिव की जरुरत, UNGA अध्यक्ष ने की भारत की स्थाई सदस्यता की मांग

भारत को जब से अमेरिका ने राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रण भेजा है सभी की निगाहें अब भारत पर टिकी हुई है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने भी भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोरोसी ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की मांग की है। उन्होनें कहा कि सुरक्षा परिषद में बेहतर प्रतिनिधियों की जरुरत है और भारत का स्थायी सदस्य बनना इसलिए आवश्यक है। 

 

भारत की नहीं होती थी बड़े नामों में गिनती

कोरोसी ने भारत की वकालत करते हुए एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि UNSC में ऐसे देशों की बहुत जरुरत है जिनके पास शांति और लोगों की भलाई के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। भारत ऐसे देश में शामिल है। भारत दुनिया की भलाई में योगदान देता है। वहीं कोरोसी ने कहा कि जब UNSC को बनाया गया था उस समय भारत का नाम बड़े देशों में शामिल नहीं था लेकिन आज भारत ऐसी स्थिति पर पहुंच गया जहां अन्य विकसित देश भी अपना निवेश कर रहे हैं। 

सुरक्षा परिषद में सुधारों के लिए भारत एक्टिव

UNGA अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधारों को लेकर पिछले 13 सालों से बात हो रही है। शायद भारत UNSC में सुधारों के लिए सबसे ज्यादा सक्रिय है। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में यूएनएससी में सुधार होगा। अगर सदस्य देश सुधार के लिए सहमत हो तो इस समय सुधार को लेकर चर्चा की जा सकती है। 

 

इतना ही नहीं कोरोसी ने भारत को भविष्य का संभावित महाशक्ति बताया। उन्होनें कहा कि पीएम मोदी दूरदृष्टि वाले व्यक्ति हैं, जिनके पास अच्छी रणनीतिक सोच है। इस दौरान यूएनजीए प्रमुख 
ने कहा कि जनसंख्या, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को स्थायी सदस्य बनाने की मांग की जा चुकी है।

Morning News India

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

20 सेकंड ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

31 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

45 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago