Categories: दुनिया

अब लाल सागर में गिरेंगी लाशें, हूती का सफाया करेंगे UK-US

जयपुर। अब लाल सागर का पानी खून से लाल होने वाला है क्योंकि UK और US हूती का सफाया करने में लगे हैं। दरअसल, लाल सागर में कारोबारी जहाजों पर यमन के हूती लड़ाकों ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस हमले से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) हरकत में आ चुकी है। इसके तहत UNSC ने एक प्रस्ताव पास कर लाल सागर में यमन के हूती लड़ाके से तुरंत हमला रोकने को कहा है। UNSC का यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ब्रिटेन ने हूती लड़ाकों पर सख्त एक्शन लेने का संकेत दिया है। इस एक्शन की आंच ईरान तक पहुंच सकती है।

 

UNSC ने पास किया ये प्रस्ताव

UNSC में पास किए गए प्रस्ताव में वैश्विक व्यापार में बाधा उत्पन्न करने वाले और नेविगेशनल अधिकारों और स्वतंत्रता के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा कमजोर करने वाले हूती लड़ाकों के सभी हमलों को तुरंत प्रभाव से रोकने के लिए कहा गया है। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि 19 नवंबर, 2023 को हूतियों ने हमला किया और गैलेक्सी लीडर और उसके चालक दल को जब्त किया था। फिर भी व्यापारी और वाणिज्यिक जहाजों पर कम से कम 2 दर्जन बार किए गए हूती हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता है। संयुक्त राष्ट्र ने इससे पहले भी कहा था की वो न केवल हालात की वजह से बल्कि वैश्विक व्यापार पर पड़ने वाले जोखिमों की वजह से भी लाल सागर की स्थिति के बारे में बहुत चिंतित है। हूतियों को लाल सागर तब से लेकर अब तक ये हमले जारी हैं।

 

यह भी पढ़ें : राममयी हुआ नेपाल, मिला 57 साल पुराना श्रीराम-सीता का डाक टिकट

 

अमेरिका और ब्रिटेन की सैन्य कार्रवाई

लाल सागर में हूती के इस सबसे बड़े हमले के बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने सख्त रूख अपनाने के लिए कहा है। इन देशों ने कहा कि यमन में लाल सागर नौवहन मार्ग पर अपने जहाजों पर सबसे बड़े हमले को नाकाम करने के बाद हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। ब्रिटिश और अमेरिकी युद्धपोतों और जेट विमानों ने लाल सागर में ईरान समर्थित हूती ग्रुप द्वारा लॉन्च किए गए 21 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया था।

 

यह भी पढ़ें : टूरिज्म नहीं टेररिज्म का अड्डा है मालदीव, ISIS में सबसे ज्यादा भर्तियां

 

लाल सागर में इसलिए हमले कर रहा हूती

लाल सागर में हमलों को लेकर हूतीयों का कहना है कि उन्होंने इजराइल को मदद पहुंचा रहे एक अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया था। हूती विद्रोहियों ने यह दावा किया है कि उन्होंने गाजा में युद्ध के दौरान IDF द्वारा की गई कार्रवाइयों के विरोध में इजराइल से जुड़े व्यापारिक जहाजों पर हमले किए हैं। हूती लड़ाकों के मुताबिक जब तक इजराइल गाजा में युद्ध बंद नहीं करता तब तक वे समुद्र में कारोबारी जहाजों पर हमले जारी रखेंगे।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago