दुनिया

अमरीकी राष्ट्रपति को टेस्ट में करनी पड़ेगी शेर, ऊंट की पहचान, तभी बचेगी कुर्सी

Joe Biden Dementia Test: अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सामने समस्याओं का अंबार बढ़ता ही जा रहा है। अब उनकी याददाश्त को लेकर सवाल उठ रहे है। उनके विरोधी भी कई बार राष्ट्रपति पर जरूरी चीजें भूलने का आरोप लगा चुके हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही एक प्रेस कॉंफ्रेस आयोजित की जिसमें वह हमास का ही नाम भूल गए।

जो बाइडेन को लेकर इसी तरह के कई दूसरे किस्से भी सामने आने से हंगामा मचा हुआ है। अमरीका में धीरे-धीरे उनके डिमेंशिया टेस्ट कराए जाने की मांग बढ़ती जा रही है। उनके कट्टर विरोधी और पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही उनका डिमेंशिया टेस्ट कराए जाने की अपील कर रहे हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि खुद ट्रंप भी 2018 में इस टेस्ट को पास कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: अंडरवियर खरीदना क्यों छोड़ रहे हैं लोग? जानें हेल्थ के लिए कितना है जरुरी

क्या होता है यह टेस्ट (Joe Biden Dementia Test)

यह एक मेडिकल साइकोलॉजिकल टेस्ट है जिसे एक्सपर्ट के सामने किया जाता है। इसमें किसी भी व्यक्ति के दिमाग की एकाग्रता, फोकस पावर, विजुअल स्किल्स, ध्यान और याददाश्त संबंधी क्षमताओं का आकलन किया जाता है। इस टेस्ट को सबसे पहले वर्ष 1996 में कनाडा में शुरु किया गया था।

कैसे होता है यह टेस्ट

हर देश में इस टेस्ट को अलग-अलग तरह से लिया जाता है। हालांकि पैटर्न लगभग सभी का एक जैसा ही होता है। मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस टेस्ट की अवधि 10 मिनट से लेकर आधे घंटे तक की हो सकती है। अमरीका में होने वाला टेस्ट करीब दस मिनट का होता है जिसमें व्यक्ति को शेर, ऊंट जैसे जानवरों की पहचान करने के लिए कहा जाता है। कुछ अक्षर और शब्द भी पढ़ने के लिए कहा जाता है, कुछ आसान से सवाल पूछे जाते हैं। इनके आधार पर टेस्ट (Joe Biden Dementia Test) का रिजल्ट आता है।

यह भी पढ़ें: 360 किलोटन का परमाणु बम बना रहा अमेरिका, ताकत जान छूटेंगे पसीने

क्या होता है डिमेंशिया (Dementia Symptoms)

वास्तव में डिमेंशिया एक मानसिक रोग है जिसमें व्यक्ति अपने आसपास की चीजें भूलने लगता है। वह अक्सर छोटी-छोटी बातें भी याद नहीं रख पाता है। उसके दिमाग की क्षमता भी कम होने लगती है। डिमेंशिया को आमतौर पर बढ़ती उम्र से जोड़ा जाता है। लेकिन इसके पीछे कई अन्य वजह भी हो सकती हैं जिनमें अत्यधिक तनाव, डिप्रेशन और नशे की आदत होना है। सही समय पर मेडिकल सलाह तथा उपयुक्त इलाज लेकर इससे मुक्ति भी पाई जा सकती है।

जो बाइडेन को हटाना चाहते हैं अमरीकी

अमरीका में अधिकतर लोग चाहते हैं कि कोई युवा राजनेता ही अमरीकी राष्ट्रपति बने। वर्तमान में जो बाइडेन (Joe Biden Dementia Test) की उम्र लगभग 81 वर्ष है तथा वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सक्षम नहीं है। यही वजह है कि बहुत से लोग उनका डिमेंशिया टेस्ट कराए जाने की मांग कर रहे हैं। NBC न्यूज द्वारा किए गए सर्वे में भी करीब 62 फीसदी ने भी अमरीका में युवा राष्ट्रपति चुने जाने की मांग की।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago