दुनिया

बीच पर बच्चों का खेलना बना मुसीबत, मां पर लग गया 73 लाख का जुर्माना

अगर आप भी बीच पर जाकर सीप या शंख इकट्ठा करते हैं तो लाखों का जुर्माना देना पड़ सकता है। हाल ही एक महिला अपने बच्चों को समुद्र तट पर घुमाने लेकर गई थी। वहां बच्चों ने खेलने के लिए कुछ सीपियां एकत्रित कर लीं। इतनी सी बात पर ही महिला पर 73 लाख रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया गया।

इस वजह से लगा था जुर्माना

अमरीका के कैलिफोर्निया में चार्लोट रुस अपने दो बच्चों के साथ पिस्मो बीच पर टहलने गई थी। इस बीच को ‘दुनिया की क्लैम राजधानी’ कहा जाता है। यहां पर बच्चे खेलते हुए सीपियां और शंख के खोल इकट्ठा कर रहे थे। तभी डिपार्टमेंट ऑफ फिश एंड वाइल्डलाइफ के एक अधिकारी ने चार्लोट को 73 लाख रुपए के जुर्माने का टिकट दिया।

यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह पर दिखी हजारों मकड़ियां, वैज्ञानिकों ने जारी की फोटोज

चार्लोट के पूछने पर अधिकारी ने बताया कि महिला के बच्चों ने बिना लाइसेंस के क्लैम एकत्रित किए हैं। इसी वजह से जुर्माना लगाया गया है। इस पर महिला उदास हो गई। उसने कोर्ट में जाकर अपना पक्ष रखा जहां उसे बताया गया कि क्लैम जीवित होते हैं और बहुत ज्यादा ढूंढने पर ही मिलते हैं। इस वजह से उनका चालान काटा गया है।

महिला को समझाएं नियम, जुर्माना भी घटा दिया

वहां जज और सरकारी अधिकारियों ने महिला को नियम समझाए जिसके बाद महिला ने भविष्य में इस गलती को न दुहराने का वादा भी किया। इस पर जज ने जुर्माने की राशि 73 लाख से घटाकर 41000 रुपए (500 अमरीकी डॉलर) कर दी।

यह भी पढ़ें: जापान में दिखा एलियन्स का कारनामा, आकाश में खड़े कर दिए रोशनी के 9 पिलर्स

क्या अंतर होता है क्लैम और सीप में

वास्तव में सीप एक मृत जानवर का खोल है जो जानवर की मृत्यु के बाद पानी के साथ बहकर समुद्र किनारे आ जाता है। इसके विपरीत क्लैम एक जीवित प्राणी होता है। इस प्राणी के दोनों ओर सुरक्षा के लिए सीपाकार कवच होता है जो आसानी से नहीं खुलता। इसे पकड़ना या मारना अपराध है। जब क्लैम मर जाता है, तब उसके ये दोनों खोल ही सीप के रूप में समुद्र किनारे मिलते हैं।

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News ePaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Morning News India

Recent Posts

झोपडी में आग लगने से घरेलू सामान सहित 20 हजार जलकर राख

Alwar News :  रैणी। अलवर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत माचाड़ी स्थित कोठारी का बास…

5 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का अलवर दौरा, जुबेर खान के परिजनों से की मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma Alwar visit :  अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)…

6 घंटे ago

किरोड़ी लाल मीणा ने खोली गहलोत की पोल, 10 बड़े घोटालों से उठाया पर्दा

जयपुर : राजस्थान की राजनीति में बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीना इन दिनों…

6 घंटे ago

Rajasthan Politics : साढ़ू भाई बने डोटासरा और किरोड़ी लाल मीणा, पर्ची वाली सरकार की करेंगे छुट्‌टी!

Rajasthan Politics : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh…

7 घंटे ago

Delhi Politics: दिल्ली CM रेस में ये 5 दिग्गज, ये 13 लोग तय करेंगे दिल्ली का नया मुखिया

Arvind Kejriwal : जयपुर। CM अरविंद केजरीवाल ने जबसे सीएम पद से इस्तीफा देने का…

8 घंटे ago