Categories: दुनिया

फ्रांस में नहीं थमी हिंसा, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रद्द किया जर्मनी दौरा

फ्रांस में 17 साल के लड़के नाहेल की हत्या के कारण हालात बहुत बिगड़ चुके है। वहां 4 दिन से हिंसा का दौर जारी है। तमाम कोशिशों के बावजूद भी हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस हिंसक प्रदर्शन के कारण फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपना जर्मनी दौरा टाल दिया। शनिवार को दोपहर में नाहेल का अंतिम संस्कार किया गया। 

 

NDA का शक्ति प्रदर्शन और शाह-योगी का सियासी संदेश, यही है मिशन 2024

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस में 4 दिन से जारी हिंसा में अब तक  देशभर में 2 हजार से ज्यादा कारें जला दी हैं। इस दौरान 200 से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल हो चुके हैं। वहीं उपद्रवियों ने हिंसक प्रदर्शन करते हुए 700 से ज्यादा दुकानों, सुपरमार्केट्स, रेस्तरां और बैंकों में आगजनी और तोड़फोड़ की है। इस हिंसा के चलते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर से बात करने के बाद अपना जर्मनी दौरा टाल दिया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार से तीन दिन के लिए जर्मनी के दौरे पर जाने वाले थे। 

 

जानकारी के अनुसार फ्रांस में इन हालातों पर काबू पाने के लिए 45 हजार पुलिसकर्मियों के साथ बख्तरबंद गाड़ियों को सड़कों पर तैनात कर दिया गया है। वहीं चौथे दिन पुलिस ने 1300 उपद्रवियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जस्टिस मिनिस्टर एरिक ड्यूपॉन्ट मोरेटी ने कहा- गिरफ्तार किए गए लोगों में से 30% की उम्र 18 साल से कम है।

 

राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना में कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत आज से

 

बता दें कि हिंसा के चलते कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने के कारण राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आलोचना का शिकार हो रहे हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का ब्रिटिश सिंगर एल्टन जॉन के कॉन्सर्ट में एन्जॉय करने का वीडियो सामने आया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे राष्ट्रपति का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।

Morning News India

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

24 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago