दुनिया

चीन के बाद केन्या से निकली वैश्विक महामारी! वायरस वाली गुफा के कहर से WHO भी घबराया

Virus Vali Gufa : पूर्वी अफ्रीका में स्तिथ देश केन्या अपने प्राकृतिक परिदृश्यों और वन्यजीव संरक्षण के लिए मशहूर है। केन्या के माउंट एल्गॉन नेशनल पार्क (Mount Elgon National Park) में स्थित किटम गुफा (Kitum Gufa) को विश्व की सबसे घातक गुफाओं में शुमार किया जाता है। गुफा के बारे में कहा जाता है कि, यहां इबोला (Ebola) और मारबर्ग (Marburg) जैसे जानलेवा वायरस मौजूद है। इन्हें लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चेतावनी जारी कर चुका है।

करीब 600 फिर गहरी किटम गुफा में महत्वपूर्ण नमकीन खनिजों की खोज हुई है। इसकी वजह से न केवल हाथियों को बल्कि पश्चिमी केन्या के भैंस, मृग, तेंदुए और लकड़बग्घे जैसे अन्य जानवर भी इस गुफा की तरफ आकर्षित हुए है। हाथियों ने इस गुफा को लगातार खोद-खोदकर इसकी गहराई को बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से बीमारी फैलाने वाले चमगादड़ों को आवास मिल गया है। ये चमगादड़ खतरनाक वायरस की वजह बन रहे है, जो जानलेवा हो सकते हैं।

दुनियाभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने मारबर्ग वायरस को अगले बड़े प्रकोप की वजह बताते हुए चिंता व्यक्त की है। मारबर्ग वायरस ब्लीडिंग और बॉडी फंक्शन में रुकावट की वजह से होती है। यह वायरस इंसान के लिए जानलेवा हो सकता है। इसका मृत्यु अनुपात 88 प्रतिशत तक है।

यह भी पढ़े: लाखों यूजर्स के फोन में मौजूद है ये खतरनाक वायरस

कैसे फैलता है मारबर्ग वायरस?

मारबर्ग वायरस संक्रमित लोगों के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता हैं। यह वायरस लोगों के द्वारा इस्तेमाल किये गए तौलिये जैसी चीजों को छूने से भी फैलता है। अफ्रीका में इस वायरस का फलों और चमगादड़ों के जरिये फैलना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़े:  प्याज से आएगी ऐसी ताकत, घंटों तक नहीं थकेंगे

मारबर्ग वायरस के लक्षण

शुरुआती लक्षण के तौर पर मारबर्ग से संक्रमित व्यक्ति को मलेरिया और इबोला का सामना करना होता है। यह शरीर के विभिन्न हिस्सों आंख, नाक और मसूड़ों से ब्लीडिंग की वजह बन सकती है। अभी तक इस मारबर्ग वायरस का टीका किसी भी देश के पास मौजूद नहीं हैं। सन 1980 में किटम गुफा की खोज के दौरान पास की चीनी मिल में काम करने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर गलती से मारबर्ग वायरस के संपर्क में आने से बीमार हुए और उनका निधन हो गया।

Aakash Agarawal

Recent Posts

राइजिंग राजस्थान सम्मेलन से प्रदेश को बनाया जाएगा निवेश का प्रमुख केन्द्र : सीएम भजनलाल शर्मा

CM Bhajanlal Sharma : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि…

6 घंटे ago

दिल्ली की नई CM आतिशी के पति भी है खास, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

Delhi New CM Atishi Marlena Love Story: दिल्ली की नई सीएम आतिशी मार्लेना ने शनिवार…

7 घंटे ago

विधानसभा स्पीकर बोले- देश को सही अर्थों में आगे ले जाएगी नई शिक्षा नीति

Rajasthan News : जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने नई शिक्षा नीति…

7 घंटे ago

उसने वादा तोड़ दिया….., अब शहीद की देह आएगी घर

Dholpur Son Martyred In Jammu And Kashmir: उसने पत्नी से बात की थी। वादा किया…

10 घंटे ago

तिरुपति बालाजी को चढ़ावे में मिला 11,225 किलो सोना, जानें कमाई के स्त्रोत

Tirupati Balaji Temple : आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर इन दिनों सुर्खियों में छाया…

10 घंटे ago