जयपुर। हॉलिडे या हनीमून पर जाने के लिए ज्यादातर लोग सुंदर डेस्टिनेशन खोजते हैं। दुनिया में कुछ ऐसे छोटे शहर और कस्बे हैं जो बेहद खूबसूरत हैं और लोगों काफी पसंद आते हैं। लेकिन यहां घूमने-फिरने के लिए या एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए नाव लेनी पड़ती है। जी हां, क्योंकि यहां पर एक भी सड़क नहीं, यहां आने-जाने के लिए आपको नाव ही लेनी पड़ेगी। नाव के जरिए ही आप अपना घूमना-फिरना कर सकते हैं। तो आइए ऐसे में जानते हैं वो कौनसी जगहे हैं—
सुझाऊ
सुझाऊ चीन का एक ऐसा गांव है, जिसका अपना अनोखा इतिहास है। यहां के लोगों से नाव से घूमना काफी पसंद है। यहां पेड़ों के आसपास नहरों में आपको ढेरों नाव चलती हुई दिख जाएंगी।
एनेसी
एनेसी फ्रांस का एक शहर है जो पानी पर बसा हुआ है। यहां आपको कुछ ही मीटर पर कई ब्रिज देखने को मिल जाएंगे। नहर किनारे इतने रेस्तरां बने हैं कि सुबह की चुस्किया लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं। ये जगह लार्ड एनेसी के नाम बनी हुई है।
वेनिस
इटली के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक वेनिस है। यह पूरा शहर पानी में बसा हुआ है। इसे छोटे-छोटे आइसलैंड के साथ मिलकर बनाया है। अगर आप इटली जाएं तो एक बार गंडोला राइड भी जरूर लें। यहां एक भी सड़क नहीं दिखेगी।
गेनवी
गेनवी अफ्रीका का छोटा गांव है जो खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां आबादी 20 हजार लोगों की है। नोकुई झील के बीच पर बसे इस गांव में लोग बिजनेस भी नाव पर बैठकर ही करते हैं। ये जगह घूमने के लिहाज से बेहतरीन है।
स्टॉकहोम
स्टॉकहोम स्वीडन की राजधानी है जो 14 आइसलैंड पर बसा हुआ है। यहां 50 से भी ज्यादा ब्रिज मौजूद हैं। झील के किनारे बना हुआ ये शहर बेहद ही खूबसूरत है। यहां की नीली इमारतें लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं।
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…