Categories: दुनिया

World Environment Day 2023: व्यक्ति 1 साल में 50,000 प्लास्टिक कणों का करता सेवन

पर्यावरण सरंक्षण को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए हर साल एक नई थीम के साथ 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1972 में हुई महासभा के दौरान इसे मनाने का फैसला लिया था जो आज तक चला आ रहा है। व्यक्ति किसी न किसी रुप में ना चाहते हुए भी प्लास्टिक कणों का सेवन कर लेता है। प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग पर लगाम लगाने के लिए इस बार संयुक्त राष्ट्र ने इसी से संबधित थीम रखी है। 

 

पर्यावरण दिवस 2023 की थीम

संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के लिए विशेष थीम की घोषणा की जाती है। इस साल के लिए थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन (Beat Plastic Pollution) घोषित किया गया है, जो कि प्लास्टिक कचरे के निपटारे के समाधान खोजने पर जोर देता है। वर्ष 2022 में 'सिर्फ एक पृथ्वी' थीम थी।

प्रकृति को बचाने के लिए जागरुक होना जरुरी

हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को प्रकृति से जोड़ सके। लोगों के प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरुक किया जा सके साथ ही इसके समाधान के कोई ठोस कदम उठाए जा सके। दुनिया में लगातार प्रदूषण का स्‍तर बढ़ रहा है जिससे प्रकृति पर खतरा मंडराने लगा है। इसे रोकने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के साथ प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

 

भारत में विचारधारा की लड़ाई, बीजेपी की नाथूराम गोडसे की तो कांग्रेस की महात्मा गांधी की विचारधारा

 

बता दें कि हर साल विश्व में 400 मिलिटन टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है। इनमें से सिर्फ 10 फीसदी की ही रिसाइकिलिंग हो पाती है। बाकी बचे प्लास्टिक कचरे को हर साल तालाबों, नदियों और समुद्र में डाल दिया जाता है। प्लास्टिक सूक्ष्म कण (5 मिमी व्यास तक) किसी न किसी रूप में हमारे भोजन, पानी और हवा में घुले होते हैं। संयुक्त राष्ट के मुताबिक हर व्यक्ति 50,000 प्लास्टिक कणों का हर साल किसी न किसी रूप में न चाहते हुए भी सेवन कर लेता है।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago