नाइजीरिया में कुछ हमलावरों ने नमाज पढ़ रहे मुस्लिम धर्मावलंबियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 7 लोगों को मौत के घात उतार दिया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को देश के उत्तर-पश्चिम कडुना राज्य में यह घटना हुई। कडुना पुलिस के प्रवक्ता मंसूर हारुना के ने बताया कि यह हमला शुक्रवार देर रात किया गया।
नमाजी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आए हुए थे। उसी दौरान हथियारबंद हमलावर आए और उन्होंने वहां एकत्रित लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में सात लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें से पांच को मस्जिद में और 2 को कम्यूनिटी सेंटर के अंदर गोली मारी गई थी।
उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में इस वक्त कई गिरोहों का आतंक फैला हुआ है। इन गिरोहों के कारण सड़क मार्ग से यात्रा करना पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है। सैंकड़ों लोगों की हत्या हो चुकी है और अनगिनत लोगों का अपहरण हो चुका है जो अब तक लापता है।
इन गिरोहों के हमलों के चलते वहां के सुरक्षा बलों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नाइजीरिया पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से सांप्रदायिक झड़पों तथा अलगाववादी समूहों के हमलों से जूझ रहा है।
mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…
BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…
Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…
जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…
Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…
जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…