World War 3 Update: रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। इसके अलावा ईरान-इजरायल और अमेरिका भी जंग की धीमी शुरुआत कर चुके है। इस बीच उत्तर कोरिया का तानाशाह शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) भी युद्ध के तेवर दिखाने लगा है। सोमवार, 22 अप्रैल 2024 को उत्तर कोरिया ने पूर्वी तट के पास एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसके बाद दक्षिण कोरिया और जापान में अलर्ट जारी कर दिया गया।
दक्षिण कोरिया सेना ने बयान जारी कर कहा है, कि उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। जिसके बाद जापानी तट रक्षक ने अलर्ट जारी किया। जापानी तट रक्षक की तरफ से बताया गया कि, यह मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर जाकर गिरा हैं। दोनों देशों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़े: घड़ियाल और मगरमच्छ लड़ेंगे World War! जानें अमेरिका ने क्यों की भारत से यह मांग
बीते हफ्ते उत्तर कोरिया ने एक बड़े हथियार और एक नई विमान भेदी मिसाइल का टेस्ट करने का दावा किया था। पूरे मामले को लेकर दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग के पास से कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।
यह भी पढ़े: Israel Hamas War: छिड़ गई भीषण जंग, इजरायल ने Air Strike कर मास्टरमाइंड को दिया सदमा
बताया गया कि, ये मिसाइलें लगभग 300 किलोमीटर तक उड़ने के बाद समुद्र में जा गिरी। फिलहाल दक्षिण कोरिया और जापान दोनों अलर्ट मोड़ पर हैं। बता दें, कि प्योंगयांग ने बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की खुले तौर पर अवहेलना की है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…